निरंतर अभ्यास, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है मानसी की सफलता

अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने वाली कु. मानसी यादव युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में अब तक वे पाँच राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी और चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। 

राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कु. मानसी यादव ने 2019 खेल परिसर सागर में संचालित बास्केटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। कु. मानसी यादव ने अप्रैल 2024 पांडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय महिला ओपन बास्केटबॉल चौंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया एवं नवंबर 2024 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पटियाला, पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। कु. मानसी यादव की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ