Shinzo Abe Shot LIVE: भाषण दे रहे थे शिंजो आबे, पीछे से चली गोली और फिर दिखे खून से लथपथ, वीडियो आया सामने

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।



एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। 

 शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा।  शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।  भाषण दे रहे थे शिंजो आबे, पीछे से चली गोली और फिर दिखे खून से लथपथ, वीडियो आया सामने  शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।



साभार- अमर उजाला  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ