मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्र सरकार के खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी हैं और एक के बाद एक फैसले किसानों के हित में ले रहे हैं।
दिवारी नृत्य (दीपावली के अवसर पर गांव के निवासी इस नृत्य में भाग लेते हैं)
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों को लाभ होगा और उन्हें अपने पसीने की सही कीमत मिलेगी। इससे फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और दलहन एवं तिलहन का उत्पादन भी बढ़ेगा। वर्तमान में हमें दलहन का आयात करना पड़ता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र द्वारा खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में 62 प्रतिशत तक की की गई वृद्धि सराहनीय है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दे दी। बीते साल की तुलना में सबसे ज्यादा तिल यानी सेसामम (452 रूपये प्रति क्विंटल) और उसके बाद तुअर व उड़द (300 रूपये प्रति क्विंटल) के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की गई। मूंगफली और नाइजरसीड के मामले में, बीते साल की तुलना में क्रमश: 275 रूपये और 235 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है।
Yogi Adityanath : संन्यासी से मुख्यमंत्री तक का सफर
केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एम.एस.पी.
फसल एमएसपी 2020-21 एमएसपी 2021-22
धान (सामान्य) 1868 1940
धान (ग्रेड ए) 1888 1960
ज्वार (हाइब्रिड) 2620 2738
ज्वार (मलडंडी) 2640 2758
बाजरा 2150 2250
रागी 3295 3377
मक्का 1850 1870
तुअर (अरहर) 6000 6300
मूंग 7196 7275
उड़द 6000 6300
मूंगफली 5275 5550
सूरजमुखी के बीज 5885 6015
सोयाबीन (पीली) 3880 3950
तिल 6855 7307
नाइजरसीड 6695 6930
कपास (मध्यम रेशा) 5515 5726
कपास (लंबा रेशा) 5825 6025
आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
जनसम्पर्क
विभाग - यहां पाएं जनसंपर्क विभाग की सारी अपडेट
0 टिप्पणियाँ